ePaper

भाकपा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनायी

Updated at : 29 Sep 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
भाकपा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनायी

भाकपा ने गिद्दी सी में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती मनायी.

विज्ञापन

गिद्दी. भाकपा ने गिद्दी सी में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती मनायी. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें याद किया गया. इस मौके पर भाकपा नेता नेमन यादव ने कहा कि शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा है. केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी है. देश में महंगाई व बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है. युवाओं से भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की. इस अवसर पर परमेश्वर साव, विष्णु राम, रति महतो, सुलेंद्र प्रजापति, बादल कुमार, राजकुमार, अमित कुमार, जय कुमार, रमेश कुमार, रितेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे. ..सेवानिवृत्त कामगारों को दी गयी विदाई घाटोटांड़. केयूजीपी परियोजना के तीन कामगार करीनाथ महतो, भगवान मांझी व मंगरा उरांव 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे है. इनके सम्मान में आरसीएमयू शाखा की ओर से सोमवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता शाखा सचिव प्रभात कुमार ने की. सेवानिवृत्त कामगारों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि और पदाधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए सुखद भविष्य की कामनाएं की. राम..माता की कृपा से क्षेत्र में खुशहाली आयेगीः मनोज कुजू. दक्षिण कालीबाड़ी भरेचनगर सांडी में शारदीय दुर्गा पूजा नवरात्रि अनुष्ठान विद्युत पूजा अर्चना के साथ हो रही है. रविवार की शाम बेलवरण पूजा विधि पूर्वक शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में आजसू के केंद्रीय सचिव सह नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया. मौके पर श्री महतो ने कहा कि माता की कृपा से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और क्षेत्र में सुख-समृद्धि तथा खुशहाली आती है. मौके पर तंत्र साधक महर्षि शांतनु चटर्जी, तंत्राचार्य निमाई चंद्र चटर्जी, नीरज उर्फ पप्पू झा, नरेश महतो, अशोक कुमार, अनिल सिंह, अनुग्रह पंडित, नीतीश प्रजापति, विशाल कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola