ePaper

बारलोंग ने सिरका की टीम को हरा कर सेफा में पहुंचा

Updated at : 07 Sep 2025 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
बारलोंग ने सिरका की टीम को हरा कर सेफा में पहुंचा

बारलोंग ने सिरका की टीम को हरा कर सेफा में पहुंचा

विज्ञापन

चितरपुर. कुंदरूकला मैदान में आयोजित झारखंड प्रतिभा फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बारलोंग की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए सिरका की टीम को 2-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. इससे पूर्व, मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता मेहताब राही व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी छोटन महतो, रामगढ़ बीस सूत्री सदस्य हीरालाल महतो ने किया. मुख्य अतिथि ने कहा की बेहतर खेल का प्रदर्शन कर खिलाड़ी खेल में भी अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं. मौके पर निरंजन बेदिया, इनायत अंसारी, सुनील मेहता, झलकु बेदिया, शमीम अंसारी, दिगंबर प्रसाद गुप्ता, रंजीत करमाली, खेमन महतो, कुलदीप करमाली, बिनोद करमाली, शैलेंद्र महतो, कमलेश बेदिया, छोटेलाल कुमार, डॉ एस अनवर, सज्जाद अंसारी, कौशर अंसारी, त्रिभुवन महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola