सांस की नली में लेज फंसने से बच्चे की मौत, सदमे में परिजन

Updated:
विज्ञापन
सांस की नली में लेज फंसने से बच्चे की मौत, सदमे में परिजन

सांस की नली में लेज फंसने से बच्चे की मौत, सदमे में परिजन

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़कीपो���ा निवासी सुनील कुमार महतो के तीन वर्षीय पुत्र रेयांश राज की मौत सांस की नली में लेज फंसने से हो गयी. बताया जाता है कि छोटकीलारी के समीप सुनील की जेनरल दुकान है. यहां बुधवार दोपहर में बच्चे और घर के अन्य सदस्य दुकान में लेज खा रहे थे. इसी बीच, रेयांश राज को लेज खाते समय हिचकी आयी. आनन – फानन में पिता सुनील ने उसे स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गये. बारिश के कारण यहां चिकित्सक नहीं मिले. कुछ देर बाद रेयांश सामान्य व्यवहार करने लगा. इससे पिता को राहत मिली और उसे लेकर घर आ गये. घर आने के कुछ देर बाद रेयांश तड़पने लगा. परिजन उसे लेकर रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचे. यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने बच्चे के सांस की नली में लेज फंसने से मौत होने की बात कही. बच्चे की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola