ePaper

अवकाश प्राप्त राजस्व कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदल कर आठ लाख की निकासी

Updated at : 09 May 2024 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
अवकाश प्राप्त राजस्व कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदल कर आठ लाख की निकासी

अवकाश प्राप्त राजस्व कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदल कर आठ लाख की निकासी

विज्ञापन

वरीय संवाददाता

रामगढ़. पारसोतिया निवासी अवकाश प्राप्त राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र नाथ पांडेय का एटीएम कार्ड बदल कर आठ लाख 77 हजार रुपये की खरीद कर ठगी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना, रांची में प्राथमिकी दर्ज करायी है. श्री पांडेय दो मई को बाजारटांड़ वी मार्ट के निकट एसबीआइ के एटीएम से पैसा निकालने गये थे. इनका खाता भी एसबीआइ में ही है. एटीएम से उन्होंने 10 हजार की राशि निकाली. इसके बाद जब उन्होंने एटीएम कार्ड निकालना चाहा, तो एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया. यहां कोई गार्ड नहीं था. वहां मौजूद युवक ने श्री पांडेय से कहा कि मशीन में टॉल फ्री नंबर लिखा रहता है. वहां संपर्क करें. मशीन पर चिपके कागज पर मोबाइल नंबर 7461091808 लिखा हुआ था. युवक ने इसे ही टॉल फ्री नंबर बताया. श्री पांडेय ने इस नंबर पर फोन किया, तो उधर से जवाब दिया गया कि वह आकर आपका कार्ड निकाल देगा. काफी देर तक युवक नहीं आया, तो फिर उससे संपर्क करने पर केनरा बैंक के पास राहुल से मिलने को कहा गया. वह कैनरा बैंक के पास गये, लेकिन कोई नहीं मिला. इसके बाद वह वापस एटीमए पहुंचे. वहां कार्ड पहले की तरह फंसा हुआ था. वह एटीएम में खड़े थे, तो एक बुजुर्ग व्यक्ति पैसा निकालने आया. श्री पांडेय ने कार्ड फंसे होने की बात बतायी. उक्त बुजुर्ग व्यक्ति ने बगल से प्लास मांग कर लाया तथा कार्ड निकाल दिया. सात मई को वह फिर पैसा निकालने के लिए एटीएम गये, तो पैसा नहीं निकला. वह बैंक की शाखा गये, तो बताया गया कि यह एटीएम कार्ड उनका नहीं है. यह गुड़िया कुमारी का है. जब खाता चेक किया गया, तो पता चला कि उनके खाता से एटीएम कार्ड के माध्यम से दो से पांच मई के बीच आठ लाख 77 हजार की खरीदारी की गयी है. धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों ने पांच लाख से अधिक के गहने रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग की ज्वेलरी दुकान से खरीदारी की है. रांची की मिठाई दुकान से मिठाई खरीद कर ऑनलाइन भुगतान किया गया है. इसके बाद उन्होंने रामगढ़ एसपी से मुलाकात की. एसपी ने बताया कि दो लाख तक की ठगी का मामला रामगढ़ में दर्ज हो सकता है, लेकिन अधिक होने पर यह मामला साइबर क्राइम थाना, रांची में दर्ज होगा. एसपी ने रामगढ़ थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज कराने में सहयोग करने को कहा. इसके बाद रांची साइबर क्राइम थाना में ऑनलाइन मामला दर्ज कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola