राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग सप्ताह का समापन

Updated:
विज्ञापन
राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग सप्ताह का समापन

राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में चल रहे एंटी रैगिंग सप्ताह सोमवार को समाप्त हुआ.

विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक व सिग्नेचर कैंपेन के जरिये रैगिंग मुक्त कैंपस का संकल्प रामगढ़. राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में चल रहे एंटी रैगिंग सप्ताह सोमवार को समाप्त हुआ. यह एंटी रैगिंग सप्ताह की शुरूआत 12 अगस्त से की गयी. सप्ताह भर तक चले इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग जैसी सामाजिक और शैक्षणिक कुप्रथा से मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना था. उन्हें सुरक्षित, अनुशासित व सकारात्मक शैक्षिक माहौल प्रदान करना था. अभियान के अंतिम दिन रामगढ़ ब्लॉक में नुक्कड़ नाटक और सिग्नेचर कैंपेन का आयोजन किया गया. जिसमें छात्रों ने रैगिंग के खिलाफ नुक्कड नाटक के माध्यम से इसका र संदेश दिया. पूरे आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह, सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो ( डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, एंटी रैगिंग कमेटी के संयोजक डॉ प्रेम प्रकाश, कमेटी सदस्य डॉ पूनम, डॉ ममता, डॉ रंजना, डॉ अमरेश, निशा, अरविंद, राजू, प्रदीप, महेंद्र मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे. एंटी रैगिंग वीक के दौरान विभिन्न विभागों में परिचर्चा, संगोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ. मौके पर कुलाधिपति बीएन साह ने कहा रैगिंग कुप्रथा छात्र के जीवन को प्रभावित करती है. साथ ही पूरे शैक्षणिक माहौल को दूषित करती है. धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डा. प्रेम प्रकाश ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola