अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज का जनसंपर्क अभियान, संगठन मजबूत करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 4आर-5- स्वर्णकार समाज की बैठक में उपस्थित प्रदेश, जिला पदाधिकारी व समाज के सदस्य. | Prabhat Khabar Network

अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज ने झारखंड के पतरातू में जनसंपर्क अभियान चलाया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक विकास पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

फोटो फाइल 4आर-5- स्वर्णकार समाज की बैठक में उपस्थित प्रदेश, जिला पदाधिकारी व समाज के सदस्य. रामगढ़. अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन झारखंड की ओर से संगठन विस्तार एवं सामाजिक जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को पतरातू प्रखंड का दौरा किया गया. इस दौरान समाज के लोगों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर विस्तार से चर्चा की गई. इसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सोनी ने किया. उनके साथ रामगढ़ जिला अध्यक्ष शंकर बर्मन, जिला महामंत्री पप्पू सोनी, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष अजय सोनी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक में समाज के लोगों ने संगठन के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए एकजुट होकर समाज के विकास, सामाजिक सरोकारों तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया. साथ ही गांव-गांव और प्रखंड स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा भी दिलाया. मौके पर झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील पोद्दार सहित अनेक लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola