22.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

आजसू पार्टी ने स्थापना सह संकल्प दिवस मनाया

रांची रोड स्थित आजसू पार्टी मांडू विधानसभा स्तरीय कार्यालय में 22 जून को पार्टी का 34वां स्थापना सह संकल्प दिवस मनाया गया. अध्यक्षता मांडू प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो व संचालन जिला उपाध्यक्ष लालचंद महतो ने किया. मुख्य अतिथि मांडू विस प्रभारी तिवारी महतो, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सचिव परमेश्वर महतो, मांडू प्रमुख चंद्रमनी देवी, रामगढ़ जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो- कान्हो, निर्मल महतो, बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

रामगढ़ : रांची रोड स्थित आजसू पार्टी मांडू विधानसभा स्तरीय कार्यालय में 22 जून को पार्टी का 34वां स्थापना सह संकल्प दिवस मनाया गया. अध्यक्षता मांडू प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो व संचालन जिला उपाध्यक्ष लालचंद महतो ने किया. मुख्य अतिथि मांडू विस प्रभारी तिवारी महतो, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सचिव परमेश्वर महतो, मांडू प्रमुख चंद्रमनी देवी, रामगढ़ जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो- कान्हो, निर्मल महतो, बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर पार्टी सुप्रीमो सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो व केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने फेसबुक संबोधन कर पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. मौके पर तिवारी महतो ने कहा कि पार्टी सुप्री के आह्वान पर हम सभी झारखंड के नवनिर्माण को लेकर संकल्पित हैं. इस मौके पर मदन महतो, नरेश साहू, जयकिशोर महतो, गुड्डू सिंह, हेमनी देवी, चीतु महतो, सुरेंद्र महतो, महादेव देहाती, अजय मंडल आदि मौजूद थे.

पतरातू : पीटीपीएस के पथ संख्या पांच में आजसू पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को संकल्प दिवस के तौर पर मनाया गया. इस अवसर पर पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो के ऑनलाइन संबोधन को कार्यकर्ताओं ने सुना.

सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों को झारखंडी विचारों तथा विषयों के साथ राज्य की मौजूदा जरूरतों और चुनौतियों के विषय में बताया. इस मौके पर बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आजसू पार्टी अपने संघर्ष की अतीत को कभी हाशिए पर नहीं जाने देना चाहती है.

अलग राज्य गठन के बाद झारखंड में परिस्थितियां लगातार बदल रही है इन हालात में पार्टी अपनी जवाबदेही से कभी पीछे नहीं हटेगी. इस दौरान चीन बॉर्डर पर शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर भुवनेश्वर महतो, राजू प्रसाद, राहुल, वीरेंद्र झा,नित्यानंद, दिलीप दांगी, अशोक पाठक, छोटू करमाली, कोलेश्वर महतो ,चंदन, राजेश, विश्वरंजन सिन्हा, देवा महतो,गणेश करमाली,विक्रम साहू, अभय, संजय ठाकुर, गुड्डू, रवी जायसवाल,पार्वती देवी,पूनम देवी,बसंती देवी, रीता देवी, गोविंद महतो राजकिशोर महतो,जानकी मुंडा आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel