बच्चों का सर्वांगीण विकास ही स्कूल का उद्देश्य

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
बच्चों का सर्वांगीण विकास ही स्कूल का उद्देश्य

जिंदल क्लब हाउस में ओपी जिंदल स्कूल पतरातू के द्वारा ओपेन हाउस व पैरेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

भुरकुंडा. जिंदल क्लब हाउस में ओपी जिंदल स्कूल पतरातू के द्वारा ओपेन हाउस व पैरेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें अभिभावकों व शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने विचार व रणनीति को सामने रखा. शिक्षा के पारंपरिक दायरे से आगे जाकर बच्चों के समग्र विकास, मूल्यांकन प्रणाली, अनुकूलन व अभिभावक-संवाद आदि विषयों पर चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि जिंदल लेडिज क्लब की अध्यक्ष अमृता सिंह ने कहा कि यह आयोजन असाधारण है. इससे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की साझा नींव रखने की पहल है. विद्यालय व अभिभावक जब संवाद व सहयोग के सेतु से जुड़ते हैं, तभी शिक्षा जीवन को दिशा देती है. विद्यालय व अभिभावक एक साथ मिलकर ही बच्चे के सर्वांगीण विकास का आधार तैयार कर सकते हैं. प्राचार्य गुरुदत्त पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण व जीवन कौशल के विकास की प्रक्रिया है. कार्यक्रम के दौरान पेरेंट-टीचर एसोसिएशन का गठन किया गया. जिसमें सत्येंद्र कुमार विद्यार्थी चेयरपर्सन चुने गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola