सीवरेज सिस्टम का डीपीआर तैयार करने के लिए एजेंसी नियुक्त : ममता देवी

Published by :VIKASH NATH
Published at :13 Apr 2026 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
सीवरेज सिस्टम का डीपीआर तैयार करने के लिए एजेंसी नियुक्त : ममता देवी

रामगढ़ विधायक ममता देवी ने शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान की दिशा में उठाये गये कदमों की जानकारी दी.

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ विधायक ममता देवी ने शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान की दिशा में उठाये गये कदमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छावनी परिषद क्षेत्र में वर्षों पुरानी जल निकासी व्यवस्था बढ़ती आबादी और भारी बारिश का दबाव सहन नहीं कर पा रही है, जिससे गोला रोड, दुसाध मोहल्ला, सौदागर मोहल्ला और जारा बस्ती में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है. इस समस्या के समाधान हेतु अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम लागू करने के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. साथ ही छावनी अस्पताल को अत्याधुनिक बनाने और महिलाओं के लिए सुरक्षित उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. नई सराय स्थित सीसीएल अस्पताल को भी आधुनिक बनाने की पहल की जाएगी. इसके अतिरिक्त बिजुलिया तालाब रोड, बाजार टांड़ से बाहर तक जाने वाली सड़क और दुसाध मोहल्ला की मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा. इन प्रयासों से शहरवासियों को जल निकासी, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार का लाभ मिलेगा. डीडीसी ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा की रामगढ़. समाहरणालय परिसर में डीडीसी आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा की गयी. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, भूमि चिन्हितकरण, निविदा प्रक्रिया व निर्मित भवनों के हस्तांतरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गयी. साथ ही केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं जैसे रसोई, विद्युत कनेक्शन, शौचालय निर्माण एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. डीडीसी ने आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण व मरम्मत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त आंगनबाडी सेविका-सहायिकाओं के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया में तेजी लाने, पोषण ट्रेकर एप में नियमित व सही प्रविष्टि सुनिश्चित करने, लाभुकों को एफआरएस के तहत समय पर सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया. डीडीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया.मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंताओं, प्रखंड विकास पदाधिकारियो, अंचल अधिकारियों, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola