ePaper

पोचरा में फेज टू वाटर की अधूरे योजना का हुआ विरोध

Updated at : 08 Jun 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
पोचरा में फेज टू वाटर की अधूरे योजना का हुआ विरोध

पोचरा में फेज टू वाटर की अधूरे योजना का हुआ विरोध

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ कैंटोनमेंट बोर्ड ने छावनी परिषद के वार्ड सात के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का उदघाटन बीते दिन किया था. इस योजना का बुजुर्गजमीरा व पोचरा में विरोध किया गया. विरोध करनेवालों में वीणा देवी, चंचला देवी, सुगापति देवी, सीमा देवी, सुषमा देवी, लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी, ललिता देवी, कविलास देवी, बेबली देवी, हेमा देवी, नीलम देवी, इंदु देवी, सुशीला देवी शामिल थीं. इनका कहना था कि करोड़ों की लागत से फैज टू वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट बनाया गया है. वार्ड सात में पानी टंकी में पानी सप्लाई नहीं हो रही है. जलमीनार लीकेज है. पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा है. इसके कारण वार्ड सात में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. बुजुर्ग जमीरा, पोचरा में भी अधूरा काम हुआ है. छोटकाकाना, काटलिया बेड़ा, कैरा में पाइपलाइन नहीं बिछायी गयी है. इससे वाटर कनेक्शन का काम भी अधूरा है. ग्रामीणों ने कार्य को पूरा कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola