ePaper

वार्ता के बाद आंदोलन वापस लेने का निर्णय

Updated at : 12 Nov 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ता के बाद आंदोलन वापस लेने का निर्णय

वार्ता के बाद आंदोलन वापस लेने का निर्णय

विज्ञापन

गिद्दी. छह सूत्री मांगों को लेकर रोड सेल संचालन समिति ने बुधवार को सिरका परियोजना पदाधिकारी के साथ वार्ता की. वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को रखा. इस पर परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि सिरका क्षेत्र के रैयतों को नौकरी व मुआवजा देने के लिए कागजी प्रक्रिया बढ़ा दी गयी है. प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए प्रबंधन ने दो दिन का समय लिया है. प्रबंधन ने कहा कि सिरका लोकल सेल में कोटा के अनुसार कोयला उपलब्ध कराया जायेगा. प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि सिरका परियोजना के पोषक क्षेत्र के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, रोजगार की व्यवस्था करायी जायेगी. बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वार्ता सकारात्मक रही. लिहाजा, 13 नवंबर को होने वाले आंदोलन को वापस ले लिया गया है. वार्ता में मांडू विधायक निर्मल महतो, राजेश बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया, जगनारायण बेदिया, अर्जुन बेदिया, छोटेलाल महतो, नवीन साव, बादल करमाली, इरफान खान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola