ePaper

:राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

Updated at : 04 Jan 2026 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
:राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

:राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

गिद्दी. राष्ट्रीय खनन ऑपरेटर संघ की बैठक रविवार को गिद्दी सी में हुई. इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने की. बैठक में ऑपरेटर संघ के शाखा सचिव दिनेश गोप ने कहा कि गिद्दी सी कोलियरी में उत्पादन के प्रति प्रबंधन का रवैया उदासीन है. सुरक्षा नियमों की अनदेखी भी की जा रही है. उन्होंने गिद्दी सी कोलियरी की कई ज्वलंत समस्याओं का उल्लेख किया. बैठक में कहा गया कि पिछले दिसंबर माह में प्रदर्शन के माध्यम से प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन हमारी मांगों पर अब तक कोई पहल नहीं की गयी है. बैठक में बताया गया कि गिद्दी सी परियोजना कोयला उत्पादन लक्ष्य के करीब पहुंच गयी है, लेकिन ओबी उत्पादन में पिछड़ रही है. बैठक में कहा गया कि गिद्दी सी परियोजना के डंपर व ऑपरेटरों को रैलीगढ़ा परियोजना में भेजने की योजना बनायी जा रही है. इस पर नाराजगी व्यक्त की गयी. बैठक में कहा गया कि प्रबंधन इस पर पुनर्विचार नहीं करेगा, तो इसके विरोध में आंदोलन किया जायेगा. बैठक में मंगरू महतो, संतू बेदिया, सुरेश गंझू, विनोद पंडित, नुनू कुमार, अजमत अली, बीरेंद्र बेदिया, लखन मांझी, सुखलाल, जगरनाथ मुंडा, राजेश रविदास, शिकारी मांझी, राजेश कुमार, बेचन उरांव, दिलीप, कार्तिक मुंडा, शिवचरण, तुलसी राम, युगल राम, विनोद, बुद्ध राम, बालेश्वर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola