ePaper

..लीड..शौच कर लौट रहा व्यक्ति बिजली तार की चपेट में आया, मौत

Updated at : 16 Apr 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
..लीड..शौच कर लौट रहा व्यक्ति बिजली तार की चपेट में आया, मौत

कुजू ओपी क्षेत्र के पैंकी तेतरिया टोला स्थित पुल के नीचे से शौच कर वापस लौट रहे भीम महतो( 52 वर्ष) पिता स्व जानकी महतो की मौत बुधवार को 11 हजार बिजली तार की चपेट में आने से हो गयी.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया रोड जाम फोटो फ़ाइल संख्या 16 कुजू बी : घटना स्थल पर जुटे लोग, 16 कुजू सी: रोती पत्नी एवं अन्य, 16 कुजू डी: मृतक भीम महतो कुजू. कुजू ओपी क्षेत्र के पैंकी तेतरिया टोला स्थित पुल के नीचे से शौच कर वापस लौट रहे भीम महतो( 52 वर्ष) पिता स्व जानकी महतो की मौत बुधवार को 11 हजार बिजली तार की चपेट में आने से हो गयी. इस बाबत आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया. इधर सूचना पाकर मांडू विधायक तिवारी महतो, निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो, जेकेएलम के बिहारी महतो, पानेश्वर महतो, रवि कुमार, रूपा महतो, सहदेव महतो, सुमन कुमार, झामुमो के नीलकंठ महतो समेत कई अन्य लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पहुंचे. साथ ही उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर घटना स्थल पर प्रशासनिक, बिजली विभाग एवं सीसीएल के अधिकारियों के आने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़ गये. लेकिन समाचार लिखे जाने तक वहां कोई पहुंचा नहीं था. ना ही किसी तरह को कोई वार्ता हो पायी थी. बता दें कि इंडस्ट्रियल क्षेत्र होने की वजह से विभिन्न कार्यों को लेकर आये बड़े बड़े लोड- अनलोड वाहन तथा अन्य छोटी बड़ी वाहन जाम जाम में फंसी रहीं. घटना स्थल पर जुटे लोगों ने कहा कि बिजली विभाग ने करमा परियोजना को कोयला उत्पादन को लेकर अपना 11 हजार का सप्लाई दिया है. फिलहाल जहां घटना घटी है वहां नये पुल के निर्माण से तार उसके काफी नजदीक है, जो काफी बुरी स्थिति में है. जबकि पहले ऐसा नहीं था. पुल छोटा था. तार ऊंची थी. इससे किसी को कोई परेशानी नहीं थी. घटना को लेकर मृतक की पत्नी शारदा देवी, उनके बच्चे एवं अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola