पीएलएफआइ कमांडर सहित छह गिरफ्तार

Updated at : 01 Jun 2017 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
पीएलएफआइ कमांडर सहित छह गिरफ्तार

रांची : पीएलएफआइ के नाम पर लेवी के लिए धमकी मारपीट व लूटपाट करने व बरकाकाना ओपी क्षेत्र के लोवाडीह स्थित जेपीएल इंटरप्राइजेज का माइंस के पोकलेन जलाने वाले छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है़ उनमें बोकारो ललपनियान निवासी कमांडर गोपाल उर्फ सुनील सिंह, अजय भगत, राजेश कुमार उर्फ ठीकरी, रामगढ़, पतरातू के बरकाकाना […]

विज्ञापन
रांची : पीएलएफआइ के नाम पर लेवी के लिए धमकी मारपीट व लूटपाट करने व बरकाकाना ओपी क्षेत्र के लोवाडीह स्थित जेपीएल इंटरप्राइजेज का माइंस के पोकलेन जलाने वाले छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है़
उनमें बोकारो ललपनियान निवासी कमांडर गोपाल उर्फ सुनील सिंह, अजय भगत, राजेश कुमार उर्फ ठीकरी, रामगढ़, पतरातू के बरकाकाना निवासी रतन बेदिया, संजय बेदिया व सोहराय बेदिया शामिल है़ कमांडर गोपाल ठाकुर व रतन बेदिया को पकड़ा गया़ उनकी निशानदेही पर अन्य की गिरफ्तारी हुई़ उनके पास पांच एयर गन, कट्टा, एक दो नाली बंदूक, चार सेट वरदी, पीएलएफआइ का सादा परचा,आठ मोबाइल बरामद किया गया है़ यह जानकारी एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी़ इस दौरान ग्रामीण एसपी राजकुमार लकड़ा व सिल्ली डीएसपी सतीश चंद्र झा उपस्थित थे़
एसएसपी ने बताया कि उनलोगों कार्यक्षेत्र रामगढ़ है़ बरकाकाना स्थित माइंस के मालिक का कुच्चु ओरमांझी में क्रशर है़ वहां भी आग लगाने व कर्मियों को जान मारने की धमकी मालिक नीरज कुमर सिंह को दी गयी थी़
उन्होंने बरकाकाना अोपी के साथ ओरमांझी थाना में भी प्राथमिकी दर्ज करायी थी़ इसकी सूचना पर रांची पुलिस काम करने लगी़ पहले गोपाल ठाकुर उर्फ सुनील सिंह को पकड़ा गया़ उन्होंने बरकाकाना के लोवाडीह में मोबाइल पर लेवी मांगने, मारपीट करने व धमकी देनी की बात स्वीकार की़ उनकी निशानदेही पर धमकी दिये जाने वाला माेबाइल बोकारो के ललपनिया से राजेश साव उर्फ टीकरी के पास बरामद किया गया और उसके सहयोगी अजय भगत के साथ पकड़ा गया़
हथियारों की निगरानी करनेवाले दो को पकड़ा
निशानदेही पर पांच एयर गन, कट्टा, एक दो नाली बंदूक, चार सेट वरदी, पीएलएफआइ का सादा परचा,आठ मोबाइल बरामद किये गये. उन सामान की निगरानी करने वाले संजय बेदिया व सोहराय बेदिया को पकड़ा गया़ एक उग्रवादी भागने में सफल रहा़ राजेश साव उर्फ टीकरी को पूर्व में भी मोबाइल से लेवी मांगने के आरोप में ललपनिया से, सोहराय बेदिया व रतन बेदिया को रंगदारी मांगने के आरोप में वर्ष 2011 में ललपनिया से जेल भेजा गया था़ इन पीएलएफआइ उग्रवादी द्वारा रामगढ़ व रांची के ओरमांझी, पिठोरिया, कांके थाना क्षेत्र के कई व्यवसायियों व क्रशर मालिक से लेवी के लिए धमकी दी जा रही थी. उन व्यवसायियों ने एसएसपी को गुप्त रूप से लेवी मांगे जाने के संबंध में आवेदन भी दिया था़ रांची पुलिस उसी समय से इनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी गयी थी़
माैके पर सिल्ली डीएसपी सतीश चंद्र झा, ओरमांझी थाना प्रभारी सुमन कुमार सुमन, दारोगा हरेंद्र चौधरी,पंचानन मुर्मू , एएसआइ मदन मिश्रा शामिल थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola