सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Updated at : 31 May 2017 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत

भदानीनगर : भदानीनगर क्षेत्र के रामगढ़-पतरातू मार्ग पर वनगड्डा पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मंगलवार दोपहर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पिठोरिया थाना अंतर्गत कोराबार ठाकुरगांव निवासी ललित लोहरा (22), पिता रघुनाथ लोहरा टीवीएस मोपेड (जेएच01सीबी-0580) से पोचरा स्थित अपने बहनोई के घर जा रहे थे. इस दाैरान वहां […]

विज्ञापन
भदानीनगर : भदानीनगर क्षेत्र के रामगढ़-पतरातू मार्ग पर वनगड्डा पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मंगलवार दोपहर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पिठोरिया थाना अंतर्गत कोराबार ठाकुरगांव निवासी ललित लोहरा (22), पिता रघुनाथ लोहरा टीवीएस मोपेड (जेएच01सीबी-0580) से पोचरा स्थित अपने बहनोई के घर जा रहे थे. इस दाैरान वहां अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. घटना की खबर मिलते ही परिजन भी भदानीनगर ओपी पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola