विज्ञान में शुभम व वाणिज्य में सिल्की विद्यालय टॉपर

Updated at : 29 May 2017 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
विज्ञान में शुभम व वाणिज्य में सिल्की विद्यालय टॉपर

गिद्दी (हजारीबाग) : सीबीएसइ द्वारा आयोजित 12वीं की विज्ञान व वाणिज्य परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर सिरका के छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. विद्यालय से विज्ञान संकाय की परीक्षा में 29 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. इसमें शुभम कुमार 83.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में अव्वल रहे. सूरज कुमार सिंह 79.4 प्रतिशत अंक व […]

विज्ञापन
गिद्दी (हजारीबाग) : सीबीएसइ द्वारा आयोजित 12वीं की विज्ञान व वाणिज्य परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर सिरका के छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. विद्यालय से विज्ञान संकाय की परीक्षा में 29 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.
इसमें शुभम कुमार 83.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में अव्वल रहे. सूरज कुमार सिंह 79.4 प्रतिशत अंक व वैशाली 77 प्रतिशत अंक लाकर क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. विज्ञान संकाय में प्रथम श्रेणी से सफल होनेवाले छात्रों में विवेक कुमार, निधि कुमारी, नैतिक यादव, अभिषेक गोस्वामी, प्रिया कुमारी, राधवेंद्र कुमार, वैष्णवी थापा, संभवी सिंह, आकाश दीप, पल्लवराज मिश्रा, इरशाद आलम, अंकित कुमार हैं. वाणिज्य संकाय की परीक्षा में विद्यालय से 20 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.
इसमें सिल्की कुमारी 71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में अव्वल रही. मेघा बनर्जी 67.6 व निधि तिवारी 64.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे व तीसरे स्थान पर रही. विद्यालय के प्रबंधन समिति के सचिव राजीव नयन कुमार व प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम संतोषजनक है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola