प्रदूषण पर रोक लगाने को लेकर डीसी को ज्ञापन

Updated at : 21 May 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
प्रदूषण पर रोक लगाने को लेकर डीसी को ज्ञापन

रामगढ़ : आदिवासी छात्र संघ के जिलाध्यक्ष सुनील मुंडा ने हेसला स्थित स्पंज फैक्टरी से प्रदूषण के रूप में जहर फैलाने पर रोक लगाने को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. आवेदन में कहा गया है कि हेसला स्थित स्पंज फैक्टरी से निकलनेवाले प्रदूषित धूल से आसपास के आदिवासी बहुल गांवों के लोगों का जीवन […]

विज्ञापन
रामगढ़ : आदिवासी छात्र संघ के जिलाध्यक्ष सुनील मुंडा ने हेसला स्थित स्पंज फैक्टरी से प्रदूषण के रूप में जहर फैलाने पर रोक लगाने को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. आवेदन में कहा गया है कि हेसला स्थित स्पंज फैक्टरी से निकलनेवाले प्रदूषित धूल से आसपास के आदिवासी बहुल गांवों के लोगों का जीवन नरकीय हो गया है.
फैक्टरी के आसपास के महुआटांड़, हेसला, मनुवा, फूलसराय, अरगड्डा, सिरका, चपरी, कंजगी, उरलूंग गांवों के लोग प्रदूषण की गंभीर बीमारियों से ग्रसित होकर मर रहे हैं. इसकी प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola