फॉरेस्ट की जमीन पर लगे पेड़ों की कटाई का विरोध

Updated at : 21 May 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
फॉरेस्ट की जमीन पर लगे पेड़ों की कटाई का विरोध

केदला : फॉरेस्ट की जमीन पर लगे हुए पेड़ों की कटाई की जा रही है. इसके विरोध में लइयो उत्तरी पंचायत ढोरटाटांड़ के ग्रामीणों ने मांडू सीअो को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि ढोरठाटांड़ निवासी गुल्लू महतो 12 मई को प्लॉट संख्या 192 में लगे पेड़ों को काट कर जेसीबी मशीन […]

विज्ञापन

केदला : फॉरेस्ट की जमीन पर लगे हुए पेड़ों की कटाई की जा रही है. इसके विरोध में लइयो उत्तरी पंचायत ढोरटाटांड़ के ग्रामीणों ने मांडू सीअो को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि ढोरठाटांड़ निवासी गुल्लू महतो 12 मई को प्लॉट संख्या 192 में लगे पेड़ों को काट कर जेसीबी मशीन से कुआं की खुदाई करा रहा है.

इस संबंध में जब ग्रामीणों ने गुल्लू महतो से जमीन के बारे में पूछताछ की, तो उन्होंने कहा कि इस जमीन का कागज हमने बनवा लिया है. जब ग्रामीणों ने कागजात दिखाने के लिए कहा, तो उसने कागजात नहीं दिखाया. इसके विरोध में ग्रामीणों ने कुआं खुदाई का काम रोकवा दिया. आवेदन में कहा गया है कि यह जमीन फॉरेस्ट जमीन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola