धुर्वा से बरकाकाना तिलक चढ़ाने आये युवक की मौत
Updated at : 18 May 2017 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

कांकेबार स्थित पटेल चौक फोर लेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी माैत रांची/रामगढ़ : धुर्वा (जगन्नाथपुर, रांची) सेक्टर दो निवासी सुबोध कुमार उर्फ पिंटू (32 वर्ष) की मौत मंगलवार की रात 2.30 बजे दुर्घटना में हो गयी. सुबोध कुमार घुटूवा (बरकाकाना) तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आया था. […]
विज्ञापन
कांकेबार स्थित पटेल चौक फोर लेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गयी माैत
रांची/रामगढ़ : धुर्वा (जगन्नाथपुर, रांची) सेक्टर दो निवासी सुबोध कुमार उर्फ पिंटू (32 वर्ष) की मौत मंगलवार की रात 2.30 बजे दुर्घटना में हो गयी. सुबोध कुमार घुटूवा (बरकाकाना) तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आया था. तिलक समारोह के बाद वह मोटरसाइकिल (जेएच-01बीजेड-6485) से वापस धुर्वा लौट रहा था. इसी दाैरान कांकेबार स्थित पटेल चौक फोर लेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी माैत हो गयी.
घटना की सूचना पाकर रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इधर, रिम्स में सुबोध के शव का पोस्टमार्टम करा कर धुर्वा के सीठियो स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हुआ़ बड़े भाई सुधीर कुमार चौधरी ने मुखाग्नि दी़ अंतिम संस्कार में दौरान विधायक नवीन जायसवाल, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, संजीत, अंकित सिंह शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




