छावनी व नप के विकास की रूपरेखा तैयार
Updated at : 18 May 2017 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : छतरमांडू स्थित समाहरणालय के सभागार में बुधवार को उप विकास आयुक्त सुनील कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद व छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारियों के साथ विकास को लेकर बैठक हुई. बैठक में रामगढ़ नगर परिषद के विकास से संबंधित जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से डीडीएफ कांउसलेटर दिल्ली द्वारा मास्टर प्लान-2041 दी […]
विज्ञापन
रामगढ़ : छतरमांडू स्थित समाहरणालय के सभागार में बुधवार को उप विकास आयुक्त सुनील कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद व छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारियों के साथ विकास को लेकर बैठक हुई. बैठक में रामगढ़ नगर परिषद के विकास से संबंधित जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से डीडीएफ कांउसलेटर दिल्ली द्वारा मास्टर प्लान-2041 दी गयी है. इसमें रामगढ़ नगर परिषद एवं छावनी परिषद के विकास के लिए मास्टर प्लान-2041 के तहत कई बातों को दिखाया गया है.
इसमें बाइपास रोड बनाने, रामगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का उल्लेख किया गया है. कांकेबार एवं बनखेता को पर्यटन के लिए इकोटूरिज्म के विकास की बात कही गयी. समाहरणालय के आस-पास के क्षेत्रों को शिक्षा हब बनाने की बात कही गयी है. कुजू ओरला में अंडर ग्राउंड खदान टूरिज्म को विकसित किया जायेगा. दामोदर रिवर बैंक का विकास किया जायेगा. प्लान को कैबिनेट द्वारा पास किया जायेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त, सुनील कुमार, जिला परिसद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, छावनी परिषद के सीइओ सपन कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, कृष्ण नंदन प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी, अनंत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




