सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत, एक घायल

Updated at : 16 May 2017 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत, एक घायल

अरगड्डा. रामगढ़ अरगड्डा मार्ग के बीच महुआटांड़, हेसला में सोमवार की रात सड़क हादसे में मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में मोटरसाइिकल पर सवार तीन युवकों में दो युवकों की मौत हो गयी. एक गंभीर रूप से घायल युवक का रांची स्थित रिम्स में इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, हेसला निवासी शिबू […]

विज्ञापन
अरगड्डा. रामगढ़ अरगड्डा मार्ग के बीच महुआटांड़, हेसला में सोमवार की रात सड़क हादसे में मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में मोटरसाइिकल पर सवार तीन युवकों में दो युवकों की मौत हो गयी. एक गंभीर रूप से घायल युवक का रांची स्थित रिम्स में इलाज चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, हेसला निवासी शिबू बेदिया, संजय बेदिया व शंकर बेदिया मोटरसाइिकल (डीएल-6एकजेड-5594) से अरगड्डा की जा रहे थे. महुआटांड़ के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर तेज गति से सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रामगढ़ लाया गया. यहां इलाज के क्रम में संजय बेदिया व शिबू बेदिया की माैत हो गयी. घायल शंकर बेदिया को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. इस घटना हेसला ग्राम में शोक है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola