नामी कंपनियों के सामान जब्त

Updated at : 05 May 2017 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
नामी कंपनियों के सामान जब्त

जिला के अन्य दुकानों व दूसरे जिला में नामी कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद को खपाया जाता था हॉवेल्स कंपनी को रामगढ़ में उसके उत्पाद की शिकायत मिली थी पुलिस कर रही है मामले की जांच रामगढ़ : रामगढ़ जिला व आसपास के अन्य जिला में इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों के नकली सामान खपाने की शिकायत […]

विज्ञापन
जिला के अन्य दुकानों व दूसरे जिला में नामी कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद को खपाया जाता था
हॉवेल्स कंपनी को रामगढ़ में उसके उत्पाद की शिकायत मिली थी
पुलिस कर रही है मामले की जांच
रामगढ़ : रामगढ़ जिला व आसपास के अन्य जिला में इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों के नकली सामान खपाने की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने छापामारी की. पुलिस ने बाजारटांड़ स्थित एक आवास से भारी मात्रा में बिजली का सामान जब्त किया. रामगढ़ थाना के एएसआइ घनश्याम गोप के नेतृत्व में पुलिस ने बाजारटांड़ स्थित संजय अग्रवाल के आवास से बिजली का सामान बरामद किया. इन सामान में हॉवेल्स कंपनी के तार व अन्य सामान की मात्रा अधिक है.
हॉवेल्स कंपनी को रामगढ़ में उसके उत्पाद की शिकायत मिल रही थी. कंपनी के लोगों की निशानदेही पर संजय अग्रवाल के आवास में छापामारी की गयी. पुलिस के आने की भनक लगने पर वह भाग गया. बताया जाता है कि संजय अग्रवाल का शहर में सात-आठ गोदाम है.
यहां भारी मात्रा में कई ख्यातिप्राप्त कंपनियों के सामान रखे गये हैं. यहां से जिला के अन्य दुकानों व दूसरे जिला में नामी कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद को खपाया जाता है. आरोपी संजय अग्रवाल एक किराये के मकान में रहता है. पुलिस ने संजय अग्रवाल व उसके भाई सुनील कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola