आजसू की जन परिचय सभा 11 से
Updated at : 05 May 2017 9:29 AM (IST)
विज्ञापन

आम लोगों तक पार्टी की भावनाओं को पहुंचायी जायेगी रामगढ़ : आजसू ने आम लोगों तक पार्टी की भावनाओं को पहुंचाने के लिए जन परिचय सभा करने का निर्णय लिया है. यह परिचय सभा 11 से 20 मई तक पूरे प्रदेश में होगी. उक्त जानकारी आजसू पार्टी जिला कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष विजय कुमार […]
विज्ञापन
आम लोगों तक पार्टी की भावनाओं को पहुंचायी जायेगी
रामगढ़ : आजसू ने आम लोगों तक पार्टी की भावनाओं को पहुंचाने के लिए जन परिचय सभा करने का निर्णय लिया है. यह परिचय सभा 11 से 20 मई तक पूरे प्रदेश में होगी. उक्त जानकारी आजसू पार्टी जिला कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष विजय कुमार साहू व जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने पत्रकारों से दी. नेताअों ने बताया कि प्रदेश स्तर पर पार्टी नेताओं का चयन किया गया है.
प्रथम चरण में पूरे प्रदेश में एक हजार नेता राज्य के 10 हजार गांवों में जन परिचय सभा का आयोजन करेंगे. रामगढ़ जिला में सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव को पांच से सात मई तक कार्यक्रम के लिए चयनित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारी सुनिश्चित करनी है. जिला के लिए केंद्रीय नेतत्व द्वारा 20 लोगों का चयन किया गया है. 10 टीम बनायी गयी है. प्रत्येक टीम में दो लोग होंगे. एक मोबाइल टीम भी बनायी गयी है. जन परिचय सभा के माध्यम से पार्टी अपनी भावनाओं को ग्राम स्तर तक ले जाने का काम कर रही है. प्रेसवार्ता में जिप सदस्य नरेश महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिला सचिव एम रहमान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




