भोगताओं ने बरसाये आस्था के फूल
Updated at : 01 May 2017 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

गोला : गोला प्रखंड क्षेत्र के सेरेंगातू में शनिवार रात मंडा पर्व को लेकर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि पार्षद ममता देवी ने किया. उन्होंने कहा कि भगवान शंकर की भक्ति से ही लोगों को शक्ति मिलती है. उन्होंने लोगों से धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने की अपील की. […]
विज्ञापन
गोला : गोला प्रखंड क्षेत्र के सेरेंगातू में शनिवार रात मंडा पर्व को लेकर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि पार्षद ममता देवी ने किया.
उन्होंने कहा कि भगवान शंकर की भक्ति से ही लोगों को शक्ति मिलती है. उन्होंने लोगों से धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने की अपील की. पश्चिम बंगाल के फूलचंद महतो एवं सरायकेला खरसवां के सुधीर कुमार एंड टीम ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. सुबह शिवभक्तों ने अंगारों पर चल कर शिव भक्ति का परिचय दिया. मौके पर अमित महतो, चंदन प्रसाद, सुखदेव महतो, सिधेश्वर महतो, अजय पटेल, गंगाजल महतो, महावीर महतो, सुनील महतो, श्रवण महतो, लालमोहन महतो, कादीर अंसारी, गोपेश्वर महतो मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




