राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Updated at : 04 Mar 2017 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

रामगढ़ : राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से आमजनों के साथ-साथ शिक्षक बहाली के अभ्यर्थियों को भी परेशानी हो रही है. इन परेशानियों से निजात दिलाने के लिए युवा भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय से मिला. प्रतिनिधि […]

विज्ञापन
रामगढ़ : राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से आमजनों के साथ-साथ शिक्षक बहाली के अभ्यर्थियों को भी परेशानी हो रही है. इन परेशानियों से निजात दिलाने के लिए युवा भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय से मिला. प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री को बताया कि हड़ताल से आम लोगों को जमीन संबंधी परेशानी तो हो ही रही है. इसके साथ शिक्षक बहाली के अभ्यर्थियों को भी आवासीय व अन्य प्रमाण पत्र बनवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
हालात यह हैं कि आवासीय व अन्य प्रमाण पत्रों के अभाव में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी चयन से वंचित रह जायेंगे. श्री राय ने मुख्यमंत्री से बात कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधि मंडल में विक्की अग्रवाल, नवीन श्रीवास्तव, रमेश कुमार, गुरप्रीत सिंह, विक्की श्रीवास्तव आदि शामिल थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola