चेंबर चुनाव में नजर नहीं आयेंगे पुराने चेहरे

Updated at : 02 Mar 2017 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
चेंबर चुनाव में नजर नहीं आयेंगे पुराने चेहरे

रामगढ़ : रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव में नामांकन दाखिल करने के बाद चुनाव की स्थिति का जायजा लगने लगा है. यद्यपि 15 से अधिक लोगों की वजह से चुनाव होना तय हो गया है. लेकिन इस बार 15 सदस्यों के साथ चुनाव लड़ने वाला एक गुट ही सामने आ पाया है. केवल […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव में नामांकन दाखिल करने के बाद चुनाव की स्थिति का जायजा लगने लगा है. यद्यपि 15 से अधिक लोगों की वजह से चुनाव होना तय हो गया है. लेकिन इस बार 15 सदस्यों के साथ चुनाव लड़ने वाला एक गुट ही सामने आ पाया है.
केवल अनूप कुमार उर्फ बाबू साहब गुट से ही 15 लोग चुनाव लड़ेंगे. दूसरा कोई गुट इसके बाद सामने नहीं आ पाया है. गुट से हट कर नामांकन करने वालों में पुराने सदस्य व चुनाव लड़ने वालों में संजीव सिंह संजू ही नजर आ रहे हैं.
इस बार के चुनाव में कई पुराने व लगातार कई वर्षों से चुनाव लड़ रहे लोग नजर नहीं आयेंगे. इनमें से कुछ लोग पूर्व अध्यक्ष होने के नाते चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. वहीं कुछ लोग पिछली बार की उठा-पटक की वजह से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. ऐसे लोगों में पिछली बार स्वच्छ गुट से सबसे अधिक मतों से चुनाव जीते अमित सिन्हा, अरुण राय, मनोज मंडल, मनजी सिंह, जेके शर्मा, जितेंद्र प्रसाद, राजू चतुर्वेदी आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola