अगले वर्ष इस महोत्सव को भव्य बनाने के साथ मेला भी लगाया जायेगा

Updated at : 28 Feb 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
अगले वर्ष इस महोत्सव को भव्य बनाने के साथ मेला भी लगाया जायेगा

रजरप्पा : दो दिवसीय रजरप्पा महोत्सव रविवार की रात संपन्न हुआ. समापन समारोह के मुख्य अतिथि पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि आगामी वर्ष इस महोत्सव को भव्य बनाने के साथ मेला भी लगाया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रत्येक नागरिक बधाई के पात्र हैं. उन्होंने हास्य कलाकार सुरेंद्र शर्मा, प्रिंस […]

विज्ञापन
रजरप्पा : दो दिवसीय रजरप्पा महोत्सव रविवार की रात संपन्न हुआ. समापन समारोह के मुख्य अतिथि पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि आगामी वर्ष इस महोत्सव को भव्य बनाने के साथ मेला भी लगाया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रत्येक नागरिक बधाई के पात्र हैं. उन्होंने हास्य कलाकार सुरेंद्र शर्मा, प्रिंस डांस ग्रुप सहित कई कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया. धन्यवाद ज्ञापन उपायुक्त राजेश्वरी बी ने दिया.
कार्यक्रम में मौजूद रहे अधिकारी
कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपायुक्त राजेश्वरी बी, रामगढ़ के पूर्व उपायुक्त ए दोड्डे, जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो, डीएसपी निधि द्विवेदी, विरेंद्र चौधरी, लंबोदर महतो, गोरांग महतो, बीडीओ नूतन कुमारी, सीओ राजेश कुमार, गोला बीडीओ पवन कुमार, मांडू बीडीओ जय कुमार राम, पार्षद गोपाल चौधरी, पार्षद पवन कुमार शर्मा, डीटीओ संजीव कुमार, गोला थाना प्रभारी संजय कुमार, सांसद प्रतिनिधि कुंटू बाबू, ज्योति कुमार चौधरी, सुभाशिष पंडा, सुबोध पंडा, अमृतलाल मुंडा, धनेश्वर महतो, रामकिशुन मुंडा, प्रभा देवी सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola