अगलगी से 21 लाख रुपये की संपत्ति खाक
Updated at : 28 Feb 2017 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका अगलगी में मोबाइल व मोबाइल की एसेसरीज समेत तीस हजार नकद, कंप्यूटर, सीसीटीवी, फर्नीचर आदि राख हो गयी रामगढ़ : लोहार टोला रामगढ़ स्थित हाइटेक कम्यूनिकेशन नामक मोबाइल व मोबाइल दुकान में रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे अाग लग गयी. इस […]
विज्ञापन
दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका
अगलगी में मोबाइल व मोबाइल की एसेसरीज समेत तीस हजार नकद, कंप्यूटर, सीसीटीवी, फर्नीचर आदि राख हो गयी
रामगढ़ : लोहार टोला रामगढ़ स्थित हाइटेक कम्यूनिकेशन नामक मोबाइल व मोबाइल दुकान में रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे अाग लग गयी. इस अगलगी में लाखों के मोबाइल, एसेसरिज, फर्निचर व गल्ला में रखे कैश जल कर राख हो गये.
जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक ने दुकान को लगभग सवा नौ बजे बंद किया था. दुकान के आसपास के निवासियों व अन्य दुकानदारों ने रात के 10.30 बजे दुकान से धुंआ निकलते देखा. इसकी सूचना दुकान मालिक को दी गयी. दुकान मालिक दुकान पहुंच कर दुकान का शटर खोलने की कोशिश की. लेकिन आग की वजह से दुकान नहीं खोला जा सका. सूचना पाकर रामगढ़ थाना का गश्ती दल ने पहुंच कर दमकल बुलाया. दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
दुकान मालिक गोल पार मसजिद रोड रामगढ़ निवासी तनवीर आलम ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर अगलगी में 18 लाख रुपये के मोबाइल व मोबाइल के एसेसरिज समेत तीस हजार नकद, कंप्यूटर, सीसीटीवी, फर्नीचर आदि मिला कर 21 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. साथ ही कुछ आवश्यक कागजात जलने की भी जानकारी पुलिस को दी गयी है. आग लगने का कारण शॉट सर्किट बतायागया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




