सीमा सिन्हा प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बनीं

Updated at : 10 Nov 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
सीमा सिन्हा प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बनीं

रामगढ़ : रामगढ़ जिला के दूसरे प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के रूप में सीमा सिन्हा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया. बुधवार को सर्वप्रथम सीमा सिन्हा छत्तरमांडू स्थित सर्किट हाउस पहुंची. यहां उनका स्वागत न्यायाधीश आरती माला व अन्य न्यायाधीशों द्वारा किया गया. इसके बाद सीमा सिन्हा रामगढ़ जिला व्यवहार न्यायालय भवन पहुंच कर […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ जिला के दूसरे प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के रूप में सीमा सिन्हा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया. बुधवार को सर्वप्रथम सीमा सिन्हा छत्तरमांडू स्थित सर्किट हाउस पहुंची. यहां उनका स्वागत न्यायाधीश आरती माला व अन्य न्यायाधीशों द्वारा किया गया.
इसके बाद सीमा सिन्हा रामगढ़ जिला व्यवहार न्यायालय भवन पहुंच कर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया. सीमा सिन्हा ने आज कोर्ट भी लगायी तथा कई मुकदमों की पैरवी भी सुनी. ज्ञात हो कि रामगढ़ के निवर्तमान प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश केके श्रीवास्तव 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गये. उनकी सेवानिवृत्ति के पश्चात सीमा सिन्हा को रामगढ़ का प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola