नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार...

Updated at : 10 Nov 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार...

श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव रामगढ़ : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर निकाले जा रहे प्रभातफेरी का बुधवार को नौवां दिन था. प्रभातफेरी के नौवें दिन काफी संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए. बुधवार को प्रभातफेरी रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पहुंचा. सुभाष […]

विज्ञापन
श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव
रामगढ़ : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर निकाले जा रहे प्रभातफेरी का बुधवार को नौवां दिन था. प्रभातफेरी के नौवें दिन काफी संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए. बुधवार को प्रभातफेरी रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पहुंचा.
सुभाष चौक से बस से सिख श्रद्धालु रांची रोड स्थित दौलत सिंह सैनी के आवास पर पहुंचे. यहां दौलत सिंह सैनी ने पूरे परिवार के साथ निशान साहिब पर माल्यार्पण कर प्रभातफेरी व उसमें शामिल संगत के लोगों का स्वागत किया. प्रभातफेरी में शामिल सिख श्रद्धालु नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार…, सोहे सोई देवे जो मांगे ठाकुर अपने ते…, पैज रखदा आया जी जुगो जुग वाहेगुरु…आदि गुरुवाणी व भजनों का गायन कर रहे थे.
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रामगढ़ की ओर से अजैब सिंह छाबड़ा ने दौलत सिंह सैनी को सरोपा प्रदान कर स्वागत किया. प्रभातफेरी में गुरुद्वारा प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव जगजीत सिंह सोनी, इंदरपाल सिंह सैनी, परमदीप सिंह कालरा, पप्पू जस्सल, कुलवंत मारवा, रंजीत सिंह छाबड़ा, प्रीतम सिंह कालरा, जितेंद्र सिंह पवार, मंजीत सिंह भुसरी, देवेंद्र सिंह अरोरा, ज्ञानी निरंजन सिंह, त्रिलोचन सिंह, अवतार सिंह सैनी, नरेंद्र पाल सिंह गुजराल, कंवलजीत सिंह लांबा, लवली गांधी, नीरम अरोरा, ईशिका कौर सोनी, डॉ मनवीर कौर सोनी, विमला गुलाटी, पिंकी गांधी, महेंदर कौर अरोरा समेत काफी संख्या में साध-संगत के लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola