गुरु-गुरु कर मन मोर...
Updated at : 09 Nov 2016 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर मंगलवार को आठवें दिन भी प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी के आठवें दिन काफी संख्या में श्रद्धालु सिख महिला-पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चे शामिल हुए. प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब रामगढ़ से निकल कर सुभाष चौक होते हुए कॉलेज गेट के निकट नरेंद्र सिंह चमन के प्रतिष्ठान भारत स्टील […]
विज्ञापन
रामगढ़ : श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर मंगलवार को आठवें दिन भी प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी के आठवें दिन काफी संख्या में श्रद्धालु सिख महिला-पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चे शामिल हुए. प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब रामगढ़ से निकल कर सुभाष चौक होते हुए कॉलेज गेट के निकट नरेंद्र सिंह चमन के प्रतिष्ठान भारत स्टील पहुंचा.
यहां नरेंद्र सिंह चमन ने पूरे परिवार के साथ निशान साहिब पर माल्यार्पण कर प्रभातफेरी व इसमें शामिल संगत का स्वागत किया. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मनमोहन सिंह लांबा ने नरेंद्र सिंह चमन को सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया. प्रभातफेरी में श्रद्धालु गुरु-गुरु कर मन मोर, गुरु बिना में नाहीं होर…, हर मन तन बसेया सोई, जै जै कार करे अब कोई…, नानक आया नानक कल तारण गुरुनानक आया… आदि गुरुवाणी व भजनों का गायन कर रहे थे.
प्रभातफेरी में गुरुद्वारा प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव जगजीत सिंह सोनी, इंदरपाल सिंह सैनी, परमदीप सिंह कालरा, पप्पू जस्सल, कुलवंत मारवा, रंजीत सिंह छाबड़ा, प्रीतम सिंह कालरा, जितेंद्र सिंह पवार, मंजीत सिंह भुसरी, देवेंद्र सिंह अरोरा, ज्ञानी निरंजन सिंह, त्रिलोचन सिंह, अवतार सिंह सैनी, नरेंद्र पाल सिंह गुजराल, कंवलजीत सिंह लांबा, लवली गांधी, नीरम अरोरा, ईशिका कौर सोनी, डॉ मनवीर कौर सोनी, विमला गुलाटी, पिंकी गांधी, महेंदर कौर अरोरा समेत काफी संख्या में साध-संगत के लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




