आइपीएल गोलीकांड मामले में दो को जेल

Updated at : 14 Oct 2016 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
आइपीएल गोलीकांड मामले में दो को जेल

रजरप्पा : रजरप्पा व गोला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया गया. इसमें दो लोगों को उनके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया. इस अभियान नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह रजरप्पा थाना प्रभारी अतीन कुमार व गोला थाना प्रभारी संजय कुमार ने किया. इस दौरान पुलिस ने बरियातू गांव से […]

विज्ञापन
रजरप्पा : रजरप्पा व गोला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया गया. इसमें दो लोगों को उनके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया. इस अभियान नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह रजरप्पा थाना प्रभारी अतीन कुमार व गोला थाना प्रभारी संजय कुमार ने किया.
इस दौरान पुलिस ने बरियातू गांव से यादव महतो उर्फ जद्दू महतो एवं सरना टोला नावाडीह से लालबहादुर महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताते चलें कि गोला के टोनागातू स्थित आईपीएल फैक्टरी में पिछले माह हुए गोलीकांड व तोड़फोड़ की घटना में इन दोनों पर रजरप्पा थाना में मामला दर्ज था. जिसे लेकर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस बावत इंस्पेक्टर ने बताया की शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के लिए छापामारी अभियान चलाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola