मुहर्रम पर कोयलांचल में निकली ताजिया

Updated at : 14 Oct 2016 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम पर कोयलांचल में निकली ताजिया

बरकाकाना : बरकाकाना क्षेत्र में मुहर्रम अकीदत के साथ मनाया गया. दुर्गा पूजा को देखते हुए आपसी भाईचारगी का संदेश देते हुए क्षेत्र के मुसलिम समुदाय के लोगों द्वारा जुलुस गुरुवार को निकाला गया. जिसमें में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बरकाकाना ओपी क्षेत्र के दुर्गी, पीरी, घुटूवा, केलुवापतरा, सीआइसी बस्ती आदि जगहों से […]

विज्ञापन
बरकाकाना : बरकाकाना क्षेत्र में मुहर्रम अकीदत के साथ मनाया गया. दुर्गा पूजा को देखते हुए आपसी भाईचारगी का संदेश देते हुए क्षेत्र के मुसलिम समुदाय के लोगों द्वारा जुलुस गुरुवार को निकाला गया.
जिसमें में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बरकाकाना ओपी क्षेत्र के दुर्गी, पीरी, घुटूवा, केलुवापतरा, सीआइसी बस्ती आदि जगहों से ताजिया जुलूस निकाला गया. सभी जुलूस का मिलान मेन रोड स्थित थाना चौक पर हुआ. जुलूस में शामिल लोग पारंपरिक हथियारों के हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे. युवाओं के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था.
गांव के मानिंद लोग पगड़ी बांधे जुलूस के आगे-आगे चल रहे थे. थाना चौक स्थित अखाड़े में पारंपरिक हथियारों से करतब दिखाया गया. मौके पर पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर दिनेश पासवान, ओपी प्रभारी अर्जुन उरांव, सअनि उदय चौधरी, शंभु दास, थॉमस बारला, केके महतो, हाजी खलील, मो जकाउल्लाह, मो बारीक, मोबिन खान, आफताब आलम, जहीर अहमद, खलील इराकी, मो अमानुल्लाह, इकबाल हुसैन, निसार अहमद, जावेद इराकी, दुर्वेज आलम, क्युम अंसारी, मो शफीक, शाहनवाज खान, शाहनवाज हुसैन, जाकिर हुसैन, मो ग्यासुद्दीन, गुलाम मुस्तफा, तक्की अंसारी, नईम अख्तर, मो सफाकत, मो ताहा, शेर मोहम्मद, मो असलम, मो अकील, विक्की खान, आरिफ खान, इमाम होदा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola