वैष्णो देवी मंदिर में भंडारे के साथ नवरात्र संपन्न

Updated at : 13 Oct 2016 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
वैष्णो देवी मंदिर में भंडारे के साथ नवरात्र संपन्न

रामगढ़ : माता वैष्णो देवी मंदिर में चल रहे शारदीय नवरात्र का समापन महानवमी के दिन मंदिर परिसर में आयोजित माता के अटूट भंडारे के साथ हुआ. भंडारे में पूरे जिला से आये हजारों श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया. भंडारा सुबह आठ बजे प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक जारी रहा. श्रद्धालुओं ने घंटो […]

विज्ञापन
रामगढ़ : माता वैष्णो देवी मंदिर में चल रहे शारदीय नवरात्र का समापन महानवमी के दिन मंदिर परिसर में आयोजित माता के अटूट भंडारे के साथ हुआ. भंडारे में पूरे जिला से आये हजारों श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने प्रसाद ग्रहण किया. भंडारा सुबह आठ बजे प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक जारी रहा. श्रद्धालुओं ने घंटो कतारबद्ध होकर अपनी बारी आने पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया.
इससे पूर्व नवरात्र के मौके पर पूरे रामगढ़ जिला समेत राज्य भर से श्रद्धालुओं ने आकर माता वैष्णो देवी की पूजा-अर्चना की. भंडारे के दौरान व नवरात्र के मौके पर मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाये रखने में माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट व पंजाबी-हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष एससी बासुदेवा, महासचिव पत्रकार महेश मारवाह, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार खोसला, मनोहर लाल मारवाह, सुभाष चंद्र मारवाह, नरेश चंद्र मारवाह, राजेंद्र पाल मारवाह, मंजीत साहनी, विश्वनाथ अरोरा, ओमकार मलहोत्रा, रमण मेहरा, सुखदेश भनोट, जेके शर्मा, राजीव चड्ढा, बलवंत राय मारवाह, राजकमल धमीजा समेत अन्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola