रामगढ़ जिला को अव्वल बनाना है
Updated at : 13 Oct 2016 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : बाजारटांड़ स्थित जिला मैदान में विजयदशमी पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता सूरज हॉल कमेटी सह रावण दहण कमेटी के अध्यक्ष रोशनलाल चौधरी व संचालन डॉ संजय सिंह ने किया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सह पेजयल एवं स्वच्छता मंत्री झारखंड सरकार चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि डीडीसी सुनील […]
विज्ञापन
रामगढ़ : बाजारटांड़ स्थित जिला मैदान में विजयदशमी पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता सूरज हॉल कमेटी सह रावण दहण कमेटी के अध्यक्ष रोशनलाल चौधरी व संचालन डॉ संजय सिंह ने किया.
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सह पेजयल एवं स्वच्छता मंत्री झारखंड सरकार चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि डीडीसी सुनील कुमार, सीएस डॉ सुनील उरांव, एसडीपीओ श्रीराम समद मौजूद थे. मौके पर मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रामगढ़ जिला में सभी के सहयोग से विकास का काम तेजी से हुआ है. आनेवाले समय में इसकी गति को और बढ़ाना है. यह सब संभव तभी होगा जब सबकी सहभागिता इसी प्रकार मिलते रहेगी.
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार असत्य रूपी रावण को जलाया जाता है उसी प्रकार विकास में बाधा उत्पन्न करनेवालों से सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला को विकास के मायने में राज्य ही नहीं बल्कि देश के पैमाने पर उपरी पायदान पर ले जाना है. डीडीसी सुनील कुमार ने कहा कि दशहरा के अवसर पर हम सभी को हमारे अंदर छिपी असुरी शक्तियों पर अंकुश लगाने का संकल्प लेना चाहिए. तभी इस समारोह की सार्थकता होगी. रोशनलाल चौधरी ने कहा कि भगवती की कृपा से आनेवाला समय सभी के लिए काफी उज्जवल होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




