मजदूरों को एक लाख बोनस दे प्रबंधन : सुखदेव

उरीमारी : झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सीसीएल सचिव सह बरका-सयाल क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद ने कोल इंडिया प्रबंधन से कोयला कर्मियों को एक लाख सालाना बोनस देने की मांग की है. श्री प्रसाद ने कहा कि पीआरपी के रूप में जब कोयला अधिकारियों को तीन से 25 लाख रुपये तक दिया जा सकता है, […]
उरीमारी : झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सीसीएल सचिव सह बरका-सयाल क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद ने कोल इंडिया प्रबंधन से कोयला कर्मियों को एक लाख सालाना बोनस देने की मांग की है. श्री प्रसाद ने कहा कि पीआरपी के रूप में जब कोयला अधिकारियों को तीन से 25 लाख रुपये तक दिया जा सकता है, तो फिर कोयला कर्मियों को भी बोनस एक लाख रुपये मिलना ही चाहिए.
कहा कि कोयला कामगार विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत कर राष्ट्रहित में कोयले का उत्पादन करते हैं. कोयला उत्पादन के दौरान मजदूरों द्वारा उठाये गये खतरे व मेहनत को ध्यान में रखते हुए त्योहारों से पूर्व इन्हें बोनस देने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




