रिश्वत लेते सहायक सर्वे सेटलमेंट अफसर गिरफ्तार
Updated at : 01 Sep 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग एसीबी की कार्रवाई रामगढ़ : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सहायक सर्वे सेटलमेंट पदाधिकारी लाल बाबू को दस हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. वह सर्वे कैंप कार्यालय में कुंदरु कला के दीपक कुमार से जमीन का रकबा सुधारने के एवज में घूस ले रहे थे. इससे पूर्व शिकायतकर्ता दीपक ने एसीबी […]
विज्ञापन
हजारीबाग एसीबी की कार्रवाई
रामगढ़ : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सहायक सर्वे सेटलमेंट पदाधिकारी लाल बाबू को दस हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. वह सर्वे कैंप कार्यालय में कुंदरु कला के दीपक कुमार से जमीन का रकबा सुधारने के एवज में घूस ले रहे थे. इससे पूर्व शिकायतकर्ता दीपक ने एसीबी से घूस मांगने की शिकायत की थी.
डीएसपी प्राणरंजन के नेतृत्व में बुधवार को एसीबी की टीम टायर मोड़ स्थित सर्वे कैंप कार्यालय पहुंची. दीपक ने केमिकल लगे नोट जैसे ही लाल बाबू को दिया, उसी वक्त एसीबी की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद लालबाबू को गिरफ्तार कर टीम हजारीबाग ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




