कई योजनाएं चल रही हैं : मंत्री
Updated at : 10 Aug 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

आदिवासियों के विकास के लिए सरकार ढृढ़ संकल्प है रामगढ़ : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर जिला कल्याण विभाग द्वारा रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जल संसाधन पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी मौजूद थे. मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का उदघाटन गया. मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी […]
विज्ञापन
आदिवासियों के विकास के लिए सरकार ढृढ़ संकल्प है
रामगढ़ : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर जिला कल्याण विभाग द्वारा रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जल संसाधन पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी मौजूद थे.
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का उदघाटन गया. मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि राज्य के आदिवासियों के विकास के लिए सरकार ढृढ़ संकल्प है. सरकार द्वारा आदिवासियों के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाएं चला रही हैं. सरकार द्वारा आदिवासी के हितों की रक्षा के लिए भी कई कदम उठाये गये हैं.
डीडीसी सुनील कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा आदिवासी छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए कई योजनाएं चला जा रही हैं.
जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल निरल सांगा ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर छावनी परिषद उपाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह व विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो सहित कई अधिकारी व लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




