भैरवी व दामोदर नद की घेराबंदी की गयी
Updated at : 08 Aug 2016 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

रजरप्पा मंदिर न्यास समिति लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को दे रही है सूचना रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर स्थित भैरवी नदी व दामोदर नद पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति द्वारा विभिन्न घाटों पर सुरक्षा घेरा लगाया गया है. लगातार नदी में श्रद्धालुओं के डूबने की घटना के बाद सुरक्षा के इंतेजाम किये गये हैं. न्यास समिति के […]
विज्ञापन
रजरप्पा मंदिर न्यास समिति लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को दे रही है सूचना
रजरप्पा : रजरप्पा मंदिर स्थित भैरवी नदी व दामोदर नद पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति द्वारा विभिन्न घाटों पर सुरक्षा घेरा लगाया गया है. लगातार नदी में श्रद्धालुओं के डूबने की घटना के बाद सुरक्षा के इंतेजाम किये गये हैं. न्यास समिति के सचिव सुभाषिश पंडा ने बताया दो दिन पूर्व भैरवी नदी में समिति द्वारा सुरक्षा का घेरा लगाया गया है. प्रमुख घाटों पर रस्सी बांधा गया है. भैरवी नदी के डेंजर जोन एवं छिलका पुल के दोनों तरफ घेराबंदी कर चेतावनी का बोर्ड लगाया गया है.
श्रद्धालुओं पर हर समय स्थानीय दुकानदार भी नजर रखे हुए हैं. साथ ही होमगार्ड के जवान भी तैनात किये गये है. उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावे हमेशा लॉउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को सूचना दी जा रही है़ स्नान भी नदी के किनारे ही करने की जानकारी दी जा रही है. बताते चले कि चार दिन पूर्व बिहार के 11 श्रद्धालु भैरवी नदी के धार में बह गये थे. इसमें बिहार की मंजू देवी की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




