हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय
Updated at : 29 Jul 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड परियोजना में पीट मीटिंग की गयी घाटोटांड़ : सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा पीट मीटिंग हुई . इसकी अध्यक्षता राजेश कपरदार ने की. मीटिंग में यूनियन के शाखा सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर के हितों की अनदेखी कर श्रम कानून में संशोधन करना […]
विज्ञापन
झारखंड परियोजना में पीट मीटिंग की गयी
घाटोटांड़ : सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा पीट मीटिंग हुई . इसकी अध्यक्षता राजेश कपरदार ने की. मीटिंग में यूनियन के शाखा सचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर के हितों की अनदेखी कर श्रम कानून में संशोधन करना चाहती है.
सरकार की नीति व नीयत ठीक नहीं है. मजदूरों का 10वां वेतन समझौता सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों के कारण नहीं हो पा रहा है. ऐसे में केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने मजदूरों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए दो सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की है. इस हड़ताल को सफल बनाना है. इसको लेकर परियोजनाओं में नौ अगस्त को प्रदर्शन कर हड़ताल की नोटिस दिया जायेगा.
वहीं श्रमिक नेता स्व. एसडी शर्मा का शहादत दिवस सात अगस्त को मनाने की बात कहते हुए मजदूरों को एकजुट होकर इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही. पीट मीटिंग में बद्री सिंह, पप्पू, राजू मुंडा, इम्तियाज अंसारी, सकलदेव कुमार, बद्री रजवार, छोटे लाल, अमृत लोहार, तेजनारायण करमाली, आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




