शॉवेल मशीन पर गिरा हाइवॉल बचा ऑपरेटर, उत्पादन बाधित

Updated at : 31 May 2016 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
शॉवेल मशीन पर गिरा हाइवॉल बचा ऑपरेटर, उत्पादन बाधित

रजरप्पा : सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट के सेक्शन तीन खदान में ओबी हटाने के क्रम में न्यू एलएंडटी 486 शॉवेल मशीन पर हाइवॉल गिर गया. इससे शॉवेल मशीन क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही केबिन के ऊपरे हिस्से में मलबा गिरने के कारण शॉवेल ऑपरेटर अवध प्रसाद सिंह इसमें फंस गये. इस कारण यहां अफरा-तफरी का माहौल […]

विज्ञापन
रजरप्पा : सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट के सेक्शन तीन खदान में ओबी हटाने के क्रम में न्यू एलएंडटी 486 शॉवेल मशीन पर हाइवॉल गिर गया. इससे शॉवेल मशीन क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही केबिन के ऊपरे हिस्से में मलबा गिरने के कारण शॉवेल ऑपरेटर अवध प्रसाद सिंह इसमें फंस गये. इस कारण यहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. किसी तरह ऑपरेटर को बाहर निकाला गया.
इस घटना में वे बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर शॉवेल मशीन से कार्य लिया जा रहा था. अचानक ऊपर से बड़ा मलबा गिरने से शॉवेल मशीन क्षतिग्रस्त हो गयी. ऑपरेटर अवध ने बताया कि घटना सोमवार सुबह लगभग 4:15 बजे की है. हाइवॉल में मशीन को लगाने के कारण यह घटना हुई है. उधर घटना की सूचना मिलने के बाद कोलियरी मैनेजर संजीव कुमार सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद शॉवेल मशीन पर गिरे मलबे को हटाने का कार्य डोजर से किया गया.
लगभग छह घंटे के बाद मलबे को हटाया जा सका. इधर शॉवेल के क्षतिगस्त होने के कारण उत्पादन कार्य बाधित हो गया. इससे कंपनी को लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है. कोलियरी मैनेजर ने कहा कि शीघ्र ही शॉवेल मशीन की मरम्मत कर इसे उत्पादन कार्य में लगा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola