रजरप्पा में श्रद्धालु की पिटाई, हाथ टूटा

रजरप्पा़ : रजरप्पा मंदिर स्थिति मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने के दौरान पुलिस व श्रद्धालुओं के बीच झड़प हो गयी. इस दौरान पुलिस ने श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसायी. इसमें रांची चुटिया निवासी अनूप कुमार का हाथ टूट गया. उन्होंने रजरप्पा के थाना प्रभारी मुन्ना सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. कहा है […]
रजरप्पा़ : रजरप्पा मंदिर स्थिति मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने के दौरान पुलिस व श्रद्धालुओं के बीच झड़प हो गयी. इस दौरान पुलिस ने श्रद्धालुओं पर लाठियां बरसायी.
इसमें रांची चुटिया निवासी अनूप कुमार का हाथ टूट गया. उन्होंने रजरप्पा के थाना प्रभारी मुन्ना सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. कहा है कि मंदिर परिसर में थाना प्रभारी ने मेरे साथ मारपीट कर मेरा हाथ तोड़ दिया. श्रद्धालु अनूप सिंह ने रामगढ़ एसपी डॉ एम तामिल वाणन से इस मामले की शिकायत की है. एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. उधर थाना प्रभारी ने मारपीट की घटना को बेबुनियाद बताया है.
उन्होंने कहा है कि किसी कारण मंदिर में मैं प्रवेश नहीं कर रहा हूं. मंदिर प्रक्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. इससे मामले का खुलासा हो जायेगा. बताया जाता है कि सोमवार को मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे. इस बीच मुख्य द्वार के वीआइपी द्वारा के समीप भीड़ लग गयी. भीड़ को हटाने का प्रयास किया जा रहा था. इस बीच पुलिस व श्रद्धालुओं के बीच झड़प हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




