सीसीएल से नौकरी व मुआवजे की मांग
Updated at : 28 May 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

उरीमारी : उरीमारी क्षेत्र के पोटंगा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में न्यू बिरसा विस्थापित संचालन समिति व पोटंगा के विस्थापितों की संयुक्त बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता धर्मदेव करमाली ने की. संचालन मनोज सिंह ने किया. बैठक में सीसीएल प्रबंधन द्वारा अधिग्रहित की गयी भूमि के बदले बकाया नौकरी व मुआवजा भुगतान करने की मांग की […]
विज्ञापन
उरीमारी : उरीमारी क्षेत्र के पोटंगा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में न्यू बिरसा विस्थापित संचालन समिति व पोटंगा के विस्थापितों की संयुक्त बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता धर्मदेव करमाली ने की. संचालन मनोज सिंह ने किया. बैठक में सीसीएल प्रबंधन द्वारा अधिग्रहित की गयी भूमि के बदले बकाया नौकरी व मुआवजा भुगतान करने की मांग की गयी. कहा गया कि सीसीएल प्रबंधन कैंप लगा कर गैरमजरुआ भूमि का सत्यापन कार्य शुरू करे.
धर्मदेव करमाली ने कहा कि उक्त मामलों पर शीघ्र ही प्रबंधन से मुलाकात की जायेगी. उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन क्षेत्र के विस्थापितों को रोजगार से जोड़ने का काम करे. बैठक में अकल मुंडा, गिरधारी प्रजापति, गोविंद मांझी, विनोद मुंडा, झरी करमाली, तिलेश्वर गंझू, किशोर मुंडा, मनोज प्रजापति, कुला प्रजापति, नकुल प्रजापति, नरायण साव, जगरनाथ गंझू, महेश गंझू, महेंद्र गंझू, मुंशी मरांडी, किशुन प्रजापति, रोहित मुर्मू, बासुदेव करमाली, राजू मांझी, किशुन मुंडा, इंद्रदेव प्रजापति, अजीत गंझू, अनिल व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




