शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Updated at : 21 May 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

रामगढ़ : गोला रोड स्थित बुनियादी विद्यालय परिसर में शुक्रवार को झारखंड प्रदेश रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करमा चौधरी ने व संचालन जिला उपाध्यक्ष रामदयाल बेदिया ने किया. बैठक में संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति व प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिता देवी विशेष रूप से […]

विज्ञापन
रामगढ़ : गोला रोड स्थित बुनियादी विद्यालय परिसर में शुक्रवार को झारखंड प्रदेश रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करमा चौधरी ने व संचालन जिला उपाध्यक्ष रामदयाल बेदिया ने किया. बैठक में संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति व प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिता देवी विशेष रूप से मौजूद थे. बैठक में 30 सूत्री मांग पर चर्चा की गयी. संघ की प्रमुख मांगों में सरस्वती वाहिनी माता समिति का स्थायीकरण करने, अध्यक्ष व संयोजिका का मानदेय जारी करना आदि प्रमुख है.
बताया गया कि आठ जून को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष घेरा डालो-डेरा डालो अभियान चलाया जायेगा. बैठक के बाद राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के तत्वावधान में जुलूस निकाला गया. संघ के लोग मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव का पुतला लेकर नारे लगाते सुभाष चौक पहुंचे. जहां मंत्री नीरा यादव का पुतला दहन किया गया. बैठक व जुलूस में मुमताज अंसारी, अवधेश सिंह, वीरेंद्र मेहता, राजकुमार पांडेय, गीता देवी, सबिता देवी, शिवनारायण महतो, गीता देवी, जुबेदा खातून, विमला देवी, रामजतन, संगीता, उमा देवी, उषा देवी, राजकुमारी, शीला देवी, चंपा, पूनम, फूल देवी, लालमनी आिद शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola