गोला में बस पलटी एक की गयी जान

Published at :29 Mar 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
गोला में बस पलटी एक की गयी जान

गोला/सोनडीमरा : गोला- कोरांबे पथ पर गुंदली खरैय के समीप सिटी राइड बस के पलटने से दरगाह रोहतास (बिहार) के विनोद कुमार की मौत हो गयी. वह ससुराल काेरांबे से घर लाैट रहा था. दुर्घटना में दो दर्जन लोग घायल हो गये. इनमें से कुछ को रिम्स रेफर कर दिया गया. बस हड़जालुम से रांची […]

विज्ञापन
गोला/सोनडीमरा : गोला- कोरांबे पथ पर गुंदली खरैय के समीप सिटी राइड बस के पलटने से दरगाह रोहतास (बिहार) के विनोद कुमार की मौत हो गयी. वह ससुराल काेरांबे से घर लाैट रहा था. दुर्घटना में दो दर्जन लोग घायल हो गये. इनमें से कुछ को रिम्स रेफर कर दिया गया. बस हड़जालुम से रांची जा रही थी.
खलासी चला रहा था बस : यात्रियाें के मुताबिक, खलासी मुकेश बस चला रहा था. घाटी में बस अनियंत्रित हो गयी और कई फीट नीचे जा कर पलट गयी. खलासी की लापरवाही के कारण यह घटना हुई. ग्रामीणों ने खलासी को पकड़ कर गोला पुलिस के हवाले कर दिया है. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने दो घंटे राेड जाम िकया. मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये सहायता राशि दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola