समाहरणालय परिसर में एसबीआइ की शाखा खुली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ : छत्तर मांडू स्थित समाहरणालय परिसर में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का उदघाटन किया गया. उदघाटन उपायुक्त ए दोड्डे व स्टेट बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक रंजना सिन्हा ने संयुक्त रूप किया. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस शाखा के खुलने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ […]
विज्ञापन
रामगढ़ : छत्तर मांडू स्थित समाहरणालय परिसर में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का उदघाटन किया गया. उदघाटन उपायुक्त ए दोड्डे व स्टेट बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक रंजना सिन्हा ने संयुक्त रूप किया.
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि इस शाखा के खुलने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ समाहरणालय स्थित सरकारी कार्यालयों को लाभ पहुंचेगा. बैंक खुलने से निबंधन कार्य के लिए रामगढ़ जाकर पैसा जमा करने से भी लोग बचेंगे. साथ ही एटीएम की सुविधा का उपयोग भी लोग कर सकेंगे. बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक रंजना सिन्हा ने कहा कि लोगों को अच्छी सेवा प्रदान करना हमारा लक्ष्य है.
हम क्षेत्र के लोगों व सरकारी कार्यालयों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करायेंगे. इस मौके पर डीडीसी किशोर कुमार, एसी सुनील कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी वीरेंद्र कुमार चौधरी, एलआरडीसी लियाकत अली, डीटीओ संजीव कुमार, एसबीआइ रामगढ़ मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक गणेश प्रसाद, मुख्य प्रबंधक अशोक दीक्षित, शाखा प्रबंधक राजेश सहाय, पीटर लकड़ा, तुलसी प्रसाद, घनश्याम लाल, राजू चतुर्वेदी समेत अनेक लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




