दो गुटों के बीच मारपीट, छह घायल

Published at :26 Mar 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
दो गुटों के बीच मारपीट, छह घायल

घाटोटांड़ : होली के दिन आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जम कर मारपीट हुई . जिसमें छह लोग घायल हो गये. एक कि स्थित गंभीर है. जिसका इलाज स्थानीय टाटा स्टील मुख्य अस्पताल में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 22 मार्च को छोटू कुमार पिता धनेश्वर भुईंया बजारटांड़ के मोबाइल […]

विज्ञापन

घाटोटांड़ : होली के दिन आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जम कर मारपीट हुई . जिसमें छह लोग घायल हो गये. एक कि स्थित गंभीर है. जिसका इलाज स्थानीय टाटा स्टील मुख्य अस्पताल में चल रहा है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 22 मार्च को छोटू कुमार पिता धनेश्वर भुईंया बजारटांड़ के मोबाइल पर एक अनजान कॉल आया. कॉल से परेशान छोटू मोबाइल पर ही फोन करनेवाले को गाली दे रहा था. पड़ोस के रहनेवाले अनिल प्रसाद और उनके पुत्र दीपक प्रसाद को लगा की छोटू हम लोग को ही गाली दे रहा है. इसी को लेकर दोनों में हल्की झड़प हुई . हालांकि उस दिन मामला शांत हो गया. 24 मार्च को होली के दिन छोटू अपने घर के बाहर घूम रहा था.

जिस पर अनिल प्रसाद, दीपक कुमार और बबलू सिंह ने हमला कर दिया. छोटू के साथ मारपीट होता देख उसका भाई राजन, टारजन और संजीव ने आकर छोटू को बचाते हुए उसके साथ मरपीट करने वालों के साथ मारपीट कर दी. मारपीट में दोनों ओर से सभी छह लोग घायल हो गये. सभी के सिर व हाथ में चोट आयी है. वहीं संजीव के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसका आवाज दब गया है. इसका टाटा स्टील वेस्ट बोकारो मुख्य अस्पताल में भरती कर इलाज कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola