स्टेशन मास्टर के कार्यालय में लूट

Published at :23 Mar 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर के कार्यालय में लूट

बरकाकाना : हेंदेगीर स्थित स्टेशन मास्टर के कार्यालय में सोमवार रात छह नकाबपोश हथियार बंद लुटेरों ने धावा बोल दिया. स्टेशन मास्टर अरविंद अनूपम टोप्पो व पोर्टर सुनील कुमार को कब्जे में लेते हुए टिकट कलेक्शन के पैसे की मांग की. लुटेरों को कार्यालय से 295 रुपये मिला. बाद में लुटेरों ने स्टेशन मास्टर का […]

विज्ञापन
बरकाकाना : हेंदेगीर स्थित स्टेशन मास्टर के कार्यालय में सोमवार रात छह नकाबपोश हथियार बंद लुटेरों ने धावा बोल दिया. स्टेशन मास्टर अरविंद अनूपम टोप्पो व पोर्टर सुनील कुमार को कब्जे में लेते हुए टिकट कलेक्शन के पैसे की मांग की. लुटेरों को कार्यालय से 295 रुपये मिला.
बाद में लुटेरों ने स्टेशन मास्टर का दो व पोर्टर का एक मोबाइल भी लूट लिया. हालांकि बाद में आग्रह पर स्टेशन मास्टर का मोबाइल लौटा दिया, जबकि पोर्टर के मोबाइल की बैटरी वहीं पर फेंक दी और मोबाइल लेकर चलते बने. जाते-जाते कार्यालय के कंप्यूटर का मॉनिटर भी गिरा दिया. इस बाबत जीआरपी बरकाकाना थाना में कांड संख्या 12/16 के तहत मामला दर्ज कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola