पक्षों की जमाबंदी रद्द करने के आदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

दुकान व मकान विवाद पर डीसी सख्त, कहा उपायुक्त ए दोड्डे ने मेन रोड पर नारयणी कांप्लेक्स के निकट एक दुकान व मकान को लेकर चल रहे दो पक्षों के विवाद पर नाराजगी जाहिर की है़ उन्होंने कहा कि उक्त मामले में दोनों पक्षों की जमाबंदी गलत है. दोनों पक्षों की जमाबंदी रद्द करने की […]
विज्ञापन
दुकान व मकान विवाद पर डीसी सख्त, कहा
उपायुक्त ए दोड्डे ने मेन रोड पर नारयणी कांप्लेक्स के निकट एक दुकान व मकान को लेकर चल रहे दो पक्षों के विवाद पर नाराजगी जाहिर की है़ उन्होंने कहा कि उक्त मामले में दोनों पक्षों की जमाबंदी गलत है. दोनों पक्षों की जमाबंदी रद्द करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है.
रामगढ़ : मेन रोड पर नारयणी कांप्लेक्स के निकट एक दुकान व मकान में विगत कुछ दिनों से चल रहे विवाद व कुछ लोगों द्वारा एक बार फिर उक्त दुकान व मकान में घुसने के मामले में उपायुक्त ए दोड्डे ने अपना रुख कड़ा कर लिया है. आज पूछे जाने पर उपायुक्त ने कहा कि उक्त मामले में दोनों पक्षों की जमाबंदी गलत है. दोनों पक्षों की जमाबंदी रद्द करने की कारवाई प्रारंभ कर दी गयी है. साथ ही उक्त क्षेत्र में और भी जमीनों को सरकार द्वारा सार्वजनिक कार्य के लिए अधिग्रहण किया गया था. वैसे जमीनों को भी चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है. जल्द ही ऐसे जमीनों की जमाबंदी भी रद्द करने की कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी.
निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने पर दोनों डीएसपी को निलंबित करने के लिए सरकार को लिखेंगे : डीसी : उक्त दुकान व मकान में तीसरी बार एक पक्ष द्वारा घुस जाने के मामले में पूछे जाने पर उपायुक्त ने कहा कि पूरे मामले में अगर पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए उक्त मकान व दुकान को खाली नहीं करवाती है तो मैं मुख्यालय डीएसपी व एसडीपीओ को निलंबित करने की अनुशंसा कर सरकार को भेज दूंगा. साथ ही अन्य पुलिस पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




