घाटोटांड़ में हथियारबंद अपराधियों ने मजदूर को पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Mar 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

घाटोटांड़ : रविवार रात अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड लोकल सेल से जुड़े एक मजदूर की पीटाई कर दी. अपराधी दंगल मजदूरों का जमा पैसा लुटने आये थे. रविवार रात 12 बजे तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधी झारखंड लोकल सेल के दंगल मजदूर गोसी निवासी राजेंद्र सिंह के घर पर धावा बोला. अपराधी दरवाजा खोलवा कर […]
विज्ञापन
घाटोटांड़ : रविवार रात अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड लोकल सेल से जुड़े एक मजदूर की पीटाई कर दी. अपराधी दंगल मजदूरों का जमा पैसा लुटने आये थे. रविवार रात 12 बजे तीन नकाबपोश हथियारबंद अपराधी झारखंड लोकल सेल के दंगल मजदूर गोसी निवासी राजेंद्र सिंह के घर पर धावा बोला. अपराधी दरवाजा खोलवा कर राजेंद्र सिंह को बंदूक के नोंक पर लेकर उससे उसी दिन दंगल मजदूरों के भुगतान के लिए मिले 1.56 लाख रुपये की मांग करने लगे. पैसा देने से इंकार करने पर उसे जम कर पीटा.
उसे चारपाई के पट्टी से पीटा गया. हालांकि राजेंद्र अपराधियों के चंगुल से छूट कर एक कमरे में भाग कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. सहायता के लिए पत्नी के साथ मिल कर जोर-जोर से चिल्लाने लगा. शोर मचाने के बाद अपराधी भाग गये. अपराधियों के जाने के बाद गांव के लोग जमा हुए. सुबह मामले की जानकारी वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस को दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




